झारोटेफ का हस्ताक्षर अभियान शुरू, सरकारी कर्मचारियों के हक की लड़ाई तेज

Location: Garhwa

गढ़वा :जिले में झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंप्लॉई फेडरेशन (JHAROTEF) के बैनर तले राज्य कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत हुई। यह अभियान प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत सिंह के आह्वान पर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार और वरीय उपाध्यक्ष हेमेंद्र दास मुखर के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।

झारोटेफ संगठन ने सरकारी कर्मचारियों के हित में सरकार के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखी हैं—
शिक्षक संवर्ग को अन्य राज्य कर्मियों की तरह MACP का लाभ दिया जाए।
राज्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष की जाए।
केंद्रीय कर्मियों की तर्ज पर शिशु शिक्षण भत्ता दिया जाए।

झारोटेफ संगठन ने पांच चरणों में आंदोलन की योजना बनाई है। पहले चरण में 07 फरवरी से 20 मार्च तक पूरे राज्य में हस्ताक्षर अभियान चलेगा। इसके बाद, सरकार को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की जाएगी।

गढ़वा के गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय समेत कई शिक्षण संस्थानों के शिक्षक और कर्मचारी इस अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल हो रहे हैं। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विश्वविजय सिंह और पूर्व प्राचार्य ध्रुव कुमार झा ने कहा कि सरकार को अब अपने वादों को पूरा करना होगा और कर्मचारियों को उनका अधिकार देना होगा

शिक्षक ओमप्रकाश पाल ने कहा कि सत्तारूढ़ दल ने अपने घोषणा पत्र में इन मांगों को प्रमुखता से रखा था। अब मुख्यमंत्री को इसे लागू करना चाहिए। राज्य कर्मियों को पूरा भरोसा है कि सरकार उनके ज्वलंत और न्यायोचित मांगों पर जल्द ही ठोस कदम उठाएगी।

इस अभियान में सैकड़ों शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी निभाई और सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की। हस्ताक्षर अभियान जारी है और इसे जिलेभर में व्यापक समर्थन मिल रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!