झारोटेफ आंदोलन का दूसरा चरण शुरू, 23 अप्रैल तक चलेगा ज्ञापन कार्यक्रम

Location: Garhwa

गढ़वा: झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन (झारोटेफ) जिला इकाई गढ़वा द्वारा सरकारी कर्मियों की मांगों के समर्थन में आयोजित होने वाले “ध्यानाकर्षण रैली-सह-ज्ञापन कार्यक्रम” के लिए प्रखंडवार तिथि तय कर दी गई है। यह निर्णय जिलाध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित एक अत्यावश्यक बैठक में लिया गया।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह कार्यक्रम आंदोलन के दूसरे चरण का हिस्सा है, जो 7 अप्रैल से 23 अप्रैल 2025 के बीच जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित होगा। रैली के अंतर्गत सभी सरकारी कर्मचारी प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपेंगे।

मुख्य मांगों में शिक्षकों को MACP का लाभ, सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने और शिशु शिक्षण भत्ता शामिल हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पहले चरण के हस्ताक्षर महाअभियान में 1000 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया, जिसे ऐतिहासिक बताया गया है।

झारोटेफ जिला सचिव विमलेश कुमार ने बताया कि सत्तारूढ़ दलों ने इन मांगों को अपने घोषणापत्र में शामिल किया था और कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार इन्हें जल्द पूरा करेगी।

प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं:7 अप्रैल: गढ़वा, मेराल, रंका, चिनियां, सगमा,9 अप्रैल: धुरकी, डंडई, रमकंडा, भंडरिया, बड़गड़,11 अप्रैल: रमना, विशुनपुरा, मंझियाव, बरडीहा, डंडा,23 अप्रैल: भवनाथपुर, खरौंधी, केतार, नगर उतरी, कांडी,

जिला प्रवक्ता डॉ. कृष्ण कुमार यादव ने सभी प्रखंडों में कार्यक्रम की सफलता हेतु समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया। वहीं, मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों व कर्मियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश
    error: Content is protected !!