झारखंड विधानसभा का मानसून कर 26 जुलाई से, हंगाममेदार होने की संभावना

Location: रांची

रांची : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू होगा। सत्र 2 अगस्त तक चलेगा। राज्यपाल ने सत्र शुरू करने को लेकर अपनी सहमति सरकार को दे दी है । जल्द अब यह स्वीकृति के लिए कैबिनेट में जाएगा।
वर्तमान विधानसभा का यह आखिरी सत्र होगा। इसके बाद झारखंड में विधानसभा का चुनाव होना है। विधानसभा का सत्र हंगामेदार होगा यह तय है। विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर राज्य सरकार को निशाने पर लेगा। हेमंत सोरेन सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप सहित उनकी गिरफ्तारी और जेल से रिहा होने के बाद चंपई सोरेन को हटाकर खुद मुख्यमंत्री बन जाने के मुद्दे को भी विपक्ष जोर शोर से उठेगा।
संथाल परगना इलाके में बांग्लादेशी घुसपैठियों की बढ़ती आबादी और आदिवासियों की घटती संख्या पर भी हंगामा होने की संभावना है। विधानसभा चुनाव के पहले यह आखिरी सत्र होगा इसलिए विपक्ष हर मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए हंगामा करेगा।
इधर राज्य सरकार को भी पता है कि हंगामा होगा इसलिए सत्र की अवधि छोटी रखी गई है। इस दौरान सरकार कई विधेयक लाएगी और उसे पास कराएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!