झामुमो और मिथिलेश ठाकुर को भाजपा की खुली चुनौती, विकास के नाम पर गढ़वा की जनता को दिया गया धोखा

Location: Garhwa


गढ़वा :
भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और उसके नेता, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के खिलाफ तीखा हमला बोलते हुए उन्हें गढ़वा की जनता के साथ विकास के नाम पर धोखा देने का दोषी ठहराया है। शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा युवा मोर्चा के गढ़वा जिला अध्यक्ष रामाशीष तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा, भाजपा मीडिया प्रभारी रितेश कुमार चौबे सहित अन्य नेताओं ने झामुमो पर तीखा प्रहार किया।

भाजपा नेताओं ने झामुमो के प्रवक्ताओं द्वारा पिछले दो दिनों से पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर को ‘विकास पुरुष’ बताए जाने तथा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर अनर्गल आरोप को ‘उदंडतापूर्ण व्यवहार’ बताते हुए कहा कि यह गढ़वा की जनता के साथ किया जा रहा एक और छल है। भाजपा ने दावा किया कि मिथिलेश ठाकुर के कार्यकाल में उनके दोनों विभागों में सिर्फ घोटाले ही हुए, न कि विकास।

जल जीवन मिशन को बनाया निशाना
भाजपा ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना, जिसे 2024 तक देशभर में पूरा किया जाना था, उसके तहत देश में 83% कार्य पूरा हो चुका है, जबकि झारखंड में मिथिलेश ठाकुर के नकारापन के कारण उनके कार्यकाल में सिर्फ 51% कार्य ही हो पाया। गढ़वा जिले में तो स्थिति और भी खराब है—कई पंचायतों में कार्य अधूरा है और कई जिलों में योजना ठप पड़ी है। भाजपा नेताओं ने चुनौती दिया है कि गढ़वा मे किसी एक पंचायत को दिखला दें जिसमें जलजिवन मिशन योजना का कामक्षपुर्ण हुआ है।

स्वच्छता मिशन और तालाबों के जीर्णोद्धार पर उठाए सवाल
नेताओं ने सवाल उठाया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गढ़वा की किस पंचायत में कचरा प्रबंधन या पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार कराया गया? भाजपा नेताओं ने कहा कि विकास की बात करने वालों को इसका उत्तर देना चाहिए।

पुराने प्रोजेक्ट पर श्रेय लेने का आरोप
भाजपा ने कहा कि समाहरणालय भवन, सड़कों और अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण जैसे जो भी कार्य हुए, वे सब विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी द्वारा 2019 से पहले स्वीकृत कराए गए थे। मिथिलेश ठाकुर ने अपने कार्यकाल में उन्हीं परियोजनाओं पर केवल नाम जोड़ने का काम किया।

धार्मिक पक्षपात का भी आरोप
पूर्व मंत्री पर धार्मिक आधार पर पक्षपात के भी आरोप लगाए गए। भाजपा नेताओं ने कहा कि उन्होंने गढ़वा में वक्फ कानून का विरोध किया और बहुसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र मध्या में ‘अनजान शहीद’ के नाम पर तोरणद्वार बनवाकर सामाजिक विभाजन की कोशिश की। ऐसे में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर धार्मिक पक्षपात ज्ञका आरोप लगाना बंद करै।

लखना दंगा मामले पर जवाब
लखना दंगे में विधायक सतेंद्र तिवारी पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन पर रोक झामुमो के कार्यकर्ताओं ने लगाई थी, ऐसे में दंगा कराने का आरोप भाजपा पर लगाना पूरी तरह से गलत है।

अंत में भाजपा का ऐलान
भाजपा नेताओं ने दो टूक कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की अफवाहों और छद्म विकास के दावों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और जनता को सच्चाई से अवगत कराया जाएगा।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!