जोबरइया में शान केला सप्लायर्स का उद्घाटन

Location: Garhwa


केले के अप्रत्याशित दाम पर लगेगा अंकुश : डॉ. पातंजली केशरी

गढ़वा — शहर के मझिआंव रोड स्थित जोबरइया मोड़ के समीप मंगलवार को शान केला सप्लायर्स का उद्घाटन समाजसेवी सह चिकित्सक डॉ. पातंजली केशरी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छठ महापर्व सहित अन्य पर्व-त्योहारों के दौरान मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं होने से केले के दाम में अप्रत्याशित वृद्धि हो जाती थी, जिससे आम लोगों को परेशानी होती थी।
उन्होंने कहा कि गढ़वा में शान केला सप्लायर्स के शुरू हो जाने से अब इस समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। यहां नेचुरल तरीके से पकाए गए केले उपलब्ध होंगे, जिसका लाभ गढ़वा सहित आसपास के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोग उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठान में हमेशा करीब 1500 कैरेट पका हुआ केला उपलब्ध रहेगा, जो स्थानीय व्यवसाय और उपभोक्ताओं दोनों के लिए लाभकारी साबित होगा।
शान केला सप्लायर्स के संचालक मोबिन आलम ने बताया कि यहां यूपी के माहिर जी की देखरेख में कार्य किया जा रहा है। महाराष्ट्र से उच्च गुणवत्ता का केला मंगाकर वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक तरीके से पकाया जाता है। इसके बाद थोक भाव से गढ़वा, पलामू के अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ छत्तीसगढ़, बिहार और यूपी के विभिन्न स्थानों पर केला की आपूर्ति की जाती है। उन्होंने कहा कि उचित दर पर समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है।
इस मौके पर अब्दुल मन्नान ने कहा कि शान केला सप्लायर्स के खुलने से क्षेत्र के व्यवसाय में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने समाजसेवी डॉ. पातंजली केशरी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि केमिकल मुक्त केला मिलना उपभोक्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है।
कार्यक्रम में डॉ. रविंद्रनाथ ठाकुर, इश्तियाक रजा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। उपस्थित लोगों को प्रतिष्ठान में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।
मौके पर दामोदर राम, असगर अंसारी, मंसूर खान, शहर यार, संतोष कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!