जैव विविधता की सुरक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण महत्वपूर्ण: प्राचार्य

Location: Garhwa

एसपीडी कॉलेज में एनएसएस द्वारा पर्यावरण दिवस पर पेन्टिंग व भाषण प्रतियोगिता
गढ़वा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को सूरत पाण्डेय डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई के द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर भाषण एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी। पेन्टिंग प्रतियोगिता में प्राची कुमारी, मोजाहिम अंसारी, सिमरन खातून एवं अंजली क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ रहे। वही भाषण प्रतियोगिता में रचित गुप्ता प्रथम, प्राची कुमारी द्वितीय तथा आयुष केशरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर प्राचार्य प्रो. निकलेश चौबे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से वायु, जल और भूमि प्रदूषण कम होता है। जैव विविधता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण संरक्षण का बहुत महत्व है। सभी के सतत विकास के लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है। हमारे ग्रह को ग्लोबल वार्मिंग जैसे हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण भी महत्वपूर्ण है। डा. अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि मनुष्य द्वारा अपने पर्यावरण पर किए जाने वाले प्रभाव प्राकृतिक पर्यावरण के लिए समस्याएं पैदा करता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश सिन्हा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उददेश्य पर्यावरण के मुददों पर ध्यान केन्द्रित करना है। पर्यावरण में दिन प्रतिदिन हो रही क्षति और उसे रोकने के लिए जागरुक करना है। कार्यक्रम को प्रो. अखिलेश शुक्ला, दीपिका कुमारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. सत्यदेव पाण्डेय ने किया। मौके पर प्रो. सत्यदेव कुमार, प्रो. राजीव मिश्रा, ब्रजेश सिंह, अखिलेश तिवारी, धर्मेन्द्र धर दुबे, सुबोध पाठक आदि उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!