जेपीएससी परिणाम ने भाजपा की साजिश बेनकाब की – धीरज दुबे

Location: Garhwa

गढ़वा : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, “जेपीएससी के परिणामों ने भाजपा को आईना दिखा दिया है। इस बार चयनित उम्मीदवारों में हर वर्ग और क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र शामिल हैं, जो पारदर्शिता और योग्यता का प्रमाण है।”

दुबे ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने चुनावी माहौल को प्रभावित करने के लिए जेपीएससी की साख को धूमिल करने का प्रयास किया। “भाजपा झारखंड के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उसे न तो आदिवासी हितों की चिंता है और न झारखंड की अस्मिता की। उनका उद्देश्य सिर्फ झूठ फैलाकर जनता को भ्रमित करना है,” उन्होंने कहा।

धीरज दुबे ने बताया कि घोषित परिणामों में राजधानी रांची से लेकर सुदूर जिलों तक बड़ी संख्या में उम्मीदवार सफल हुए हैं। गिग वर्कर्स, आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े तबकों के होनहार छात्रों ने सफलता हासिल की है। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि अब वह बताए कि इसमें धांधली कहां हुई?

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार की कोशिशों से जेपीएससी जैसी संस्थाएं पारदर्शी और जवाबदेह हो गई हैं। “यह नया झारखंड है, जहां अवसर योग्यता के आधार पर मिलते हैं। घोषित परिणामों में 90% स्थानीय छात्रों को जगह मिली है,” उन्होंने दावा किया।

अंत में दुबे ने कहा कि भाजपा युवाओं का मनोबल तोड़ने की राजनीति छोड़कर विकास के मुद्दों पर बात करे। “जनता सब जानती है और समय आने पर जवाब देगी, जैसे 2024 के विधानसभा चुनाव में दिया था,

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!