जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक : अवैध खनन पर सख्ती, अप्रैल में 50 से अधिक वाहन जब्त

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • May 18, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


पलामू : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अप्रैल माह में खनन विभाग द्वारा अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त 47 वाहनों को जब्त किया गया तथा 32 लाख 48 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही तीन प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि जिले में 22 ईंट भट्ठों की जांच की गई, जिसमें सभी को नोटिस जारी किया गया है। वहीं जिला परिवहन विभाग द्वारा 65 वाहनों को जब्त कर 9 लाख 62 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। विभिन्न अंचलों की कार्रवाई में 40 वाहन जब्त किए गए, जिनमें सर्वाधिक सात वाहन हुसैनाबाद अंचल से जब्त हुए हैं। वन विभाग की ओर से इस अवधि में कोई वाद दर्ज नहीं किया गया।
बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खनन से जुड़ी सभी गतिविधियां निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित हों, अन्यथा संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने पुलिस, परिवहन एवं खनन विभाग को संयुक्त रूप से अभियान चलाने, चेकपोस्टों पर सघन जांच करने तथा खनन स्थलों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा वन विभाग, पुलिस और अंचल प्रशासन आपसी समन्वय के साथ निगरानी रखें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों से लगातार अवैध परिवहन की शिकायतें मिल रही हैं, वहां आवश्यकता पड़ने पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
बैठक में पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि किसी थाना क्षेत्र में वाहन जब्ती नहीं होना संबंधित थाना प्रभारी की निष्क्रियता को दर्शाता है।
बैठक में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, एसडीओ, विभिन्न अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!