Location: Garhwa
जायटस ग्रुप ऑफ गढ़वा की ओर से कुल 16 सदस्य तीन दिवसीय इंटरनेशनल कन्वेंशन में भाग लेने के लिए मथुरा (उत्तर प्रदेश) रवाना हुए। यह भव्य कन्वेंशन जायटस वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में 19, 20 एवं 21 दिसंबर को मथुरा में आयोजित किया जा रहा है। यह कन्वेंशन जायटस संगठन का 50वां गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन है, जिसे लेकर सदस्यों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इस अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन में गढ़वा जायटस के सदस्य श्री अजयकांत पाठक, विजय कुमार केसरी, नंदकुमार गुप्ता, विनोद कमलापुरी, अशोक विश्वकर्मा, दीपक तिवारी, रविंद्र जायसवाल, सुनील अग्रवाल, रविंद्र केसरी एवं अशोक कुमार केसरी शामिल हो रहे हैं।
वहीं जायटस गढ़वा सहेली की ओर से श्रीमती रीता केसरी, लता गुप्ता, बीना केसरी, रश्मि कमलापुरी एवं सुनीता विश्वकर्मा इस कन्वेंशन में भाग लेने के लिए मथुरा रवाना हुई हैं।
कन्वेंशन के दौरान सामाजिक सेवा, संगठन विस्तार, महिला सशक्तिकरण एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं पर मंथन किया जाएगा। गढ़वा जायटस एवं सहेली के सदस्यों ने इसे संगठन के लिए गौरव का अवसर बताया है।











