सेल के सेवा निवृत कर्मचारी बिनोद चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर सेल के सेवा निवृत कर्मचारी और सिंघी ताली गांव निवासी बिनोद चौबे का बुधवार को इलाज के क्रम में रांची स्थित पारस हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही सेल कर्मियों और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन, रिश्तेदार और परिचित लोग शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने उनके आवास पर पहुंचते रहे।

जानकारी के अनुसार, बिनोद चौबे को तीन दिन पहले सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें गढ़वा के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर बताई गई। बेहतर इलाज के लिए उन्हें बुधवार को रांची रेफर किया गया। रांची पहुंचने पर उन्हें पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार अपराह्न लगभग तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान के साथ गांव के श्मशान घाट पर संपन्न हुआ। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र आलोक चौबे, जो दुर्गा मंदिर टाउनशिप के सह सचिव हैं, ने दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सेल के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें अरविंद चौबे, सुशील चौबे, सतीश चौबे, मनोज चौबे, राज मणि चौबे, उपेंद्र चौबे, नन्हें चौबे, मुखिया शैलेश चौबे, पंडरिया मुखिया प्रतिनिधि अनिल चौबे, सुनील पांडे, राजेंद्र चौबे, रमेश चौबे, डोमन यादव, एस ठाकुर, रमाकांत चौबे शामिल थे।

बिनोद चौबे अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और कर्मठ जीवन के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!