जलसहिया बहनों की प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न, नई कमिटी का सर्वसम्मति से गठन

Location: Shree banshidhar nagar


बंशीधर नगर।
प्रखंड अंतर्गत गोसाईबाग स्थित पीएचईडी कार्यालय परिसर में जलसहिया बहनों की एक महत्वपूर्ण प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संगीता देवी ने की। इस दौरान संगठन को सशक्त बनाने तथा जल एवं स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से नई प्रखंड स्तरीय जलसहिया समिति का गठन किया गया। नवगठित कमिटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता और स्वास्थ्य से जुड़े अभियानों को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
नवगठित प्रखंड कमिटी में संगीता देवी को प्रखंड अध्यक्ष, रोना देवी को सचिव, ललिता देवी को कोषाध्यक्ष, गीता देवी एवं करुणा देवी को उपाध्यक्ष, लीलावती देवी को सह-कोषाध्यक्ष तथा प्रतिमा देवी को सह-सचिव चुना गया। वहीं सरिता कुमारी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। संरक्षक पद पर चुनमुन मोदी एवं मुकेश तिवारी को मनोनीत किया गया।
सदस्य के रूप में ऊषा देवी, प्रभा देवी, रेणु मिश्रा, चांदनी देवी, रीना देवी, मंजू देवी एवं सरिता देवी का चयन किया गया।
इस अवसर पर गढ़वा जिला जलसहिया समिति की जिला अध्यक्ष मालती देवी ने नवगठित कमिटी के सभी सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मालती देवी एवं जिला संरक्षक सूरज गुप्ता ने कहा कि जलसहिया बहनें ग्रामीण समाज में स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। संगठन को और मजबूत कर इनके कार्यों को व्यापक एवं प्रभावी बनाने की आवश्यकता है।
बैठक में जिला जलसहिया समिति के संरक्षक प्रदीप कुशवाहा भी उपस्थित रहे, जिन्होंने नवगठित कमिटी को हर संभव सहयोग एवं मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!