जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन व्यक्ति घायल हालत गंभीर।

Location: पलामू

मेदिनीनगर।हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में पहले पक्ष के दिव्यांग शिक्षक रामजीत पाल उम्र 40 वर्ष वही दूसरे पक्ष के संतोष पाल उम्र 45 वर्ष और अमर पाल उम्र 50 वर्ष का नाम शामिल है। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद भी दिव्यांग शिक्षक रामजीत पाल की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह, पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं।वही घटना की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच कर अपने देखरेख में घायलों का इलाज करवा रहे है।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    विद्यालय में संयोजिका से छेड़खानी का आरोप, प्रधानाध्यापक पर FIR दर्ज — पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप

    विद्यालय में संयोजिका से छेड़खानी का आरोप, प्रधानाध्यापक पर FIR दर्ज — पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप

    प्रशासनिक खबर

    प्रशासनिक खबर

     जनता की उम्मीदों को कर रहे भस्म, खुद को सनातनी कहकर फैला रहे भ्रम: धीरज दुबे का विधायक पर वार

     जनता की उम्मीदों को कर रहे भस्म, खुद को सनातनी कहकर फैला रहे भ्रम: धीरज दुबे का विधायक पर वार

    बेलचम्पा कोयल नदी पुल लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    बेलचम्पा कोयल नदी पुल लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    अनंत तिवारी बने किसान मित्र प्रखंड अध्यक्ष, कृषि पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र

    अनंत तिवारी बने किसान मित्र प्रखंड अध्यक्ष, कृषि पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र

    रंका में लंबित उग्रवादी कांडों की समीक्षा, तीन माह में निष्पादन का निर्देश

    error: Content is protected !!