उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक,विभागीय योजनाओं,खाद्यान्न वितरण में प्रगति की समीक्षा कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Location: पलामू

मेदिनीनगर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ने गुरूवार को आपुर्ति विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की.समाहरणालय स्थित दूसरे तल्ले के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न एजेंडों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.इस दौरान उन्होंने एनएफएसए,ग्रीन कार्ड,सोना-सोबरन धोतीसाड़ी योजना,आदिम जनजाति परिवार कल्याण योजना,आदि का प्रखंडवार समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये.इसके पूर्व उन्होंने डीएसओ प्रीति किस्कू से जिले में विभिन्न कार्डधारियों की संख्या,गोडाउन से डीलर तक राशन पहुंचाने वाले वाहनों,सप्लाई चेन आदि की जानकारी ली.

हो जायेगा,कर देंगे,इतने दिनों में पूर्ण हो जायेगा,इन सब बातों से बचे,आई वांट रिजल्ट:उपायुक्त

बैठक में झारखंड राज्य खाद्द सुरक्षा योजना अंतर्गत मई माह की समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित एमओ से कहा कि हो जायेगा,कर देंगे,इतने दिनों में पूर्ण हो जायेगा,इन सब बातों से बचें.उन्होंने कहा कि अगली समीक्षा में नतीजे दिखने चाहिये.उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के वितरण कार्य टाइम बाउंड के भीतर करवाना सुनिचित करें।

पीवीटीजी समूहों के बीच शतप्रतिशत राशन का वितरण व छुटे हुए लाभुकों को चिन्हित करते हुए राशन कार्ड निर्गत करें:उपायुक्त

उपायुक्त ने जिले के वैसे स्थानों जहां पीवीटीजी समूह निवास करती हैं,उन क्षेत्रों में शतप्रतिशत राशन का वितरण कराने की बात कही साथ ही छुटे हुए पीवीटीजी समूह के लाभुकों को चिन्हित करते हुए उनके राशन कार्ड निर्गत करने की बात कही.इस दौरान उन्होंने लाभुक के नाम में किसी प्रकार की कोई स्पेलिंग मिस्टेक ना हो,यह सुनिश्चित करने की बात कही ताकि भविष्य में ऐसे लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सके।इसी तरह उन्होंने राशन कार्ड के ई-केआईसी की समीक्षा के दौरान पाया कि मनातू में सबसे कम ई-केआईसी हो पाया है.उन्होंने सभी एमओ को इस कार्य को हर हाल में आगामी 30 जून तक पूर्ण करने की बात कही.इसी तरह उन्होंने बीएसओ लॉगिन में पेंडिंग एप्लीकेशन,पीजीएमएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत,धान अधिप्राप्ति, सीसीएमआर जमा किये जाने,राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत जून 2025 का राशन उठाव एवं वितरण,
चीनी-चना दाल वितरण सहित अन्य मामलों आदि की विस्तृत समीक्षा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।इस अवसर पर विभिन्न एजीएम व एमओ उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!