जपला में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • June 3, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


जपला। भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जपला में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह तथा गढ़वा जिला प्रभारी पंकज सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान को गति देने और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क कार्यक्रमों तथा विभिन्न मोर्चों के कार्यों की समीक्षा भी की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन विस्तार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सूर्या सिंह, सोमेश सिंह, संतोष सिंह, अजित सिंह, योगेंद्र सिंह, अखिलेश मेहता, अजय गुप्ता, सुधीर सिंह, राजकुमार गुप्ता, रंजीत पासवान, विनोद पांडे, रामेश्वर राम, प्रकाश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, रामराज मेहता, रवि रंजन सिंह, शशि पांडे, उदित सिंह, अप्पू सिंह, बीरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, बिकास सिंह, सुनील सिंह, प्रदीप सिंह, शेखर सिंह तथा भीष्म सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने और संगठन विस्तार में सक्रिय योगदान देने का भरोसा जताया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना
    error: Content is protected !!