जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

Location: Garhwa

गढ़वा, 12 सितंबर — पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गढ़वा के सभागार कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों ने भाग लिया।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कर्मा पूजा एवं मिलाद-उन-नबी पर्व को जिले में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी थाना प्रभारियों की सराहना की। आगामी विजयादशमी पर्व को भी भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गोष्ठी में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत प्राप्त नागरिकों की शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक निष्पादन का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थानों में प्राप्त प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच की जाए और शिकायतकर्ता को समय पर उचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए। लंबित शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा करते हुए शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने को कहा गया।

इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्ष पुराने लंबित कांडों, नक्सली मामलों, IIF-V अपलोड, Netgrid व प्रतिबिंब पोर्टल के प्रभावी उपयोग, सघन वाहन चेकिंग, साइबर सुरक्षा जागरूकता, ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन, रक्षक ऐप व नफ़ीस में अद्यतन प्रविष्टि सहित अनुसंधान से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर भी विस्तृत निर्देश दिए गए।

बैठक में SC/ST, पॉक्सो, NDPS, आर्म्स एक्ट, ड्रंक ड्राइविंग, चोरी, लूट, डकैती सहित अन्य संवेदनशील मामलों के अनुसंधान में गति लाने और DGsP एवं IGsP कॉन्फ्रेंस पोर्टल में थानावार प्रविष्टि अद्यतन करने का निर्देश भी दिया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!