छतरपुर में ग्रामीण चिकित्सक की गला रेतकर हत्या, रात में सड़क किनारे मिला शव

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • May 29, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू

पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। पाटन रोड स्थित नगदारा के पास चिल्हो खुर्द निवासी उदय सिंह (37) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार उदय सिंह गांव में प्राथमिक चिकित्सा का कार्य करते थे और इलाके में ग्रामीण चिकित्सक के रूप में पहचान रखते थे। गुरुवार रात उनकी हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।
सूचना मिलने के बाद छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। हत्या किन कारणों से की गई और इसमें कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!