Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर। चेचरिया गांव में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गांव में दो स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई, जहां विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
पहली प्रतिमा गांव के जयशंकर प्रसाद के घर के पास महिलाओं और बच्चों के सहयोग से स्थापित की गई। इस दौरान यजमान के रूप में जयेश जायसवाल और निशा कुमारी ने पूजा की। पंडित इंद्रदेव पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई।
वहीं दूसरी प्रतिमा वीरेंद्र प्रसाद कमलापुरी के घर के पास स्थापित की गई। यहां यजमान के रूप में हीरो एजेंसी के मनीष कुमार और विशाल कुमार ने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पंडित रामचंद्र पाठक ने वैदिक रीति-रिवाज से पूजा कराई।
दोनों पूजा स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं में वीरेंद्र प्रसाद, रवि प्रसाद, नंदनी कुमारी, नैना कुमारी, सृष्टि कुमारी, रानी जायसवाल, संजना कुमारी, शीतल कुमारी, काजल कुमारी, कोमल कुमारी, विकास कुमार और ऋषभ कुमार सहित कई महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।











