चार दिन तक रांची रिम्स में चल रहा था इलाज, गांव में छाया मातम

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि)। थाना क्षेत्र के करकटा गांव निवासी उपेंद्र राम की पत्नी सुषमा देवी (38 वर्ष) की मौत मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल होने के चार दिन बाद इलाज के दौरान हो गई।

परिजनों ने बताया कि 29 अक्टूबर को उपेंद्र राम, उनकी पत्नी सुषमा देवी और दामाद वंशीधर नगर से अपने रिश्तेदारी से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मझिआंव–विशुनपुरा मार्ग पर गोपालपुर के पास उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सुषमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

उन्हें तत्काल मझिआंव रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेजा गया था।

इलाज के क्रम में 1 नवंबर की रात सुषमा देवी की मौत हो गई। 2 नवंबर को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर अपने गांव करकटा पहुंचे। 3 नवंबर (सोमवार) को स्थानीय कोयल नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!