चामा में किसानों को मिला उन्नत खेती का फॉर्मूला, सिंजेंटा बीजों ने बढ़ाया भरोसा

Location: Garhwa

 गढ़वा : सिंजेंटा कंपनी के मार्केटिंग डेवलपमेंट ऑफिसर विराज कुमार मेहता ने सोमवार को मेराल प्रखंड के चामा गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन कर उन्नत कृषि तकनीकों और बीजों की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को सिंजेंटा के लोकप्रिय हाईब्रिड धान S 4003 और मक्का NK7328 किस्मों की विशेषताएं विस्तार से बताईं।

उन्होंने बताया कि S 4003 एक उन्नत किस्म का संकर धान है, जो 120 से 125 दिनों में तैयार हो जाता है। इसकी खासियत लंबी बालियां, उत्कृष्ट दाने, और विषम परिस्थितियों में भी भरपूर उत्पादन देता है। यह किस्म 2 नंबर जमीन के लिए उपयुक्त मानी जाती है।  इस धान को अपनाकर लाभ कमा रहे हैं।

वहीं, NK7328 मक्का किस्म के बारे में बताया गया कि यह अधिक उपज देने वाली किस्म है, जो मौसम के उतार-चढ़ाव को सहने की क्षमता रखती है। इसमें कम रोग लगने, समान भुट्टे, और वजनदार दानों की विशेषताएं हैं। इसके अलावा, यह किस्म पशुओं के लिए भी उत्तम चारे के रूप में उपयोगी है।

विराज कुमार मेहता ने किसानों को फसल प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, और उपज बढ़ाने के उपायों के बारे में भी व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सिंजेंटा के हाइब्रिड बीज अपनाएं और आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर खेती को लाभकारी बनाएं।

गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे, जिन्होंने इस जानकारी को उपयोगी बताया और सिंजेंटा बीजों के प्रति रुचि दिखाई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी
    error: Content is protected !!