Location: Bhavnathpur
भवनाथपुर: भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चपरी गांव में एक महिला नंगे बिजली तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में स्वजनों ने उसे भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक डॉ. रंजन दास ने प्राथमिक उपचार किया।
घटना के संबंध में बताया गया कि चपरी गांव निवासी मुकेश बैठा की पत्नी घर में आवश्यक कार्य कर रही थी। इसी दौरान वह दरवाजे के पीछे मौजूद नंगे बिजली तार की चपेट में आ गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई।
स्वजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे इलाज के लिए भवनाथपुर सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।











