कांडी पंचायत में 3 मई को विशेष समीक्षा बैठक, सभी विभागों को निर्देशित किया गया उपस्थित रहने का आदेश

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि): कांडी प्रखंड के कांडी पंचायत अंतर्गत मिनी सचिवालय में शनिवार, 3 मई 2025 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। पंचायत मुखिया विजय राम ने बताया कि यह बैठक प्रशासनिक निर्देशों के तहत बुलाई गई है, जिसमें पंचायत क्षेत्र में कार्यरत सभी विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की जाएगी।

जारी पत्र के अनुसार बैठक में पंचायत क्षेत्र के सभी कोटि के विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, राजस्व कर्मचारी, एएनएम, चौकीदार, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर, रोजगार सेवक, सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं, जलसहिया, स्वास्थ्य सहिया, कृषि मित्र, श्रम मित्र, प्रज्ञा केंद्र एवं सीएसपी संचालक, जन वितरण प्रणाली के दुकानदार एवं सभी बिजली मित्रों को अनिवार्य रूप से भाग लेने का निर्देश दिया गया है।

सभी संबंधित कर्मियों को अपने विभाग से जुड़े कार्यों की विवरणी के साथ बैठक में उपस्थित रहने की सख्त हिदायत दी गई है। प्राप्त विवरण को संबंधित विभागों को भेजा जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!