घायल शिक्षक को सदर अस्पताल में भर्ती करने पर हंगामा, चिकित्सकों में आक्रोश

Location: Garhwa

गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के नवादा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्रा के द्वारा शिक्षक नीरज श्रीधर पर पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

परिजनों का आरोप था की शिक्षक नीरज श्रीधर बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में रहना चाहते हैं। जबकि नीरज श्रीधर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। आक्रोशित परिजनों ने कहा कि छेड़छाड़ करने वाला कुकर्मों शिक्षक को अस्पताल प्रबंधन के द्वारा एसी रूम में रखकर आवभगत किया जा रहा है। उस दौरान आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों के साथ गाली गलौज भी किया।

आक्रोशित परिजन घटना के दूसरे दिन भी अस्पताल में हंगामा करते हुए शिक्षक के साथ मारपीट भी करने को लेकर उतारू थे। उक्त घटना में छात्रा के वयान के आधार पर गढ़वा थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।प्राथमिक के आधार पर शिक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिक्षक के पैर और माथे में गंभीर चोट लगी है। उधर घटना के बाद आक्रोशित परिजनों को देख स्वास्थ्य विभाग प्रबंधन ने शिक्षक को जनरल वार्ड में शिफ्ट कराया। वहीं शिक्षक को हायर सेंटर में रेफर को भी कैंसिल कराया। उधर परिजनों के के द्वारा सदर अस्पताल में किए गए हंगामा के बाद चिकित्सकों में आक्रोश है। चिकित्सकों का कहना है कि अस्पताल में आए दिन मरीज के परिजन बिना किसी कारण के गाली गलौज एवं दुर्व्यवहार करते हैं। उक्त मामले में सभी चिकित्सकों की बैठक भी हुई है। और उक्त मामले को सिविल सर्जन, उपायुक्त और गढ़वा थाना को उक्त मामले में अवगत कराया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!