ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि):
थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के रानी ताली गांव निवासी सुदर्शन राम (43 वर्ष) की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी तेतरी देवी को ₹2 लाख का बीमा चेक दिया गया। यह चेक बीडीओ-सह-सीओ श्रीमती कनक और झारखंड राज ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक उमाशंकर चौधरी ने संयुक्त रूप से प्रखंड कार्यालय में सौंपा।
बताया गया कि सुदर्शन राम की 29 अगस्त 2024 को मेराल थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान पोल संख्या 7 से गिरने के कारण मृत्यु हो गई थी। इस मामले में उनकी पत्नी तेतरी देवी ने 9 सितंबर 2024 को थाना में कांड संख्या 158/2024 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
शाखा प्रबंधक उमाशंकर चौधरी ने बताया कि सुदर्शन राम ने पहले से बैंक में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कराया हुआ था। इसी योजना के तहत नियमों के अनुसार 11 मार्च (बुधवार) को प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में मृतक की पत्नी को ₹2 लाख की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया।
उन्होंने यह भी कहा कि सभी बैंक खाताधारकों को अपने नाम से बीमा जरूर कराना चाहिए, ताकि किसी आपातकालीन स्थिति में परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके और कठिन समय में राहत मिल सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!