गोमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने की मांग तेज, गढ़वा से राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

Location: Garhwa


गढ़वा जिले में गोमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न प्रखंडों से सामूहिक रूप से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, झारखंड के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को प्रार्थना पत्र भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल को देशभर की सभी तहसीलों से एक साथ सक्षम पदाधिकारी के माध्यम से यह ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में गढ़वा जिले के प्रखंडों—रंका, श्री बंशीधर नगर, मझिआंव, बरडीहा, कांडी, भवनाथपुर सहित अन्य क्षेत्रों में पिछले एक महीने से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा था।
सोमवार को इन हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्रों को प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से संबंधित उच्च पदाधिकारियों को भेजा गया। ज्ञापन में गोवंशों की वर्तमान स्थिति को चिंताजनक बताते हुए बड़े पैमाने पर तस्करी और वध का मुद्दा उठाया गया है। साथ ही सड़कों पर उनकी दुर्दशा का उल्लेख करते हुए गोमाता की सेवा, सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की गई।
प्रार्थना पत्र में केंद्र सरकार से इस संबंध में सख्त कानून बनाने और ‘गोपालन मंत्रालय’ के गठन की मांग भी रखी गई है।
गढ़वा में अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद विहिप के जिला मंत्री सोनू सिंह ने बताया कि यह “गो सम्मान आह्वान अभियान” का पहला चरण है। यदि सरकार द्वारा मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं की जाती है, तो आगे जिला स्तर पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर गायत्री परिवार, विहिप एवं गौशाला से जुड़े कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने अभियान को लगातार जारी रखने का संकल्प लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!