गैस एजेंसी पर 10 हजार रुपए मांगने का आरोप, डीसी की जनसुनवाई में पहुंची शिकायत


गढ़वा। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, रोजगार, बकाया मजदूरी समेत विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। उपायुक्त ने सभी मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
जनसुनवाई में मेराल प्रखंड के गोंदा निवासी कमलेश कुमार ने चामा स्थित खतुना इंडियन ग्रामीण वितरण गैस एजेंसी पर धोखाधड़ी और कथित रूप से ₹10 हजार की मांग किए जाने की शिकायत की। कमलेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी आशा देवी के नाम से गैस कनेक्शन स्वीकृत होने के बावजूद एजेंसी द्वारा काफी समय से उन्हें परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि गैस कनेक्शन जारी रखने के लिए ₹10 हजार की मांग की जा रही है और राशि नहीं देने पर उपभोक्ता का नाम हटाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने मामले की जांच कर गैस एजेंसी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है।
वहीं सदर प्रखंड के अन्नराज नावाडीह निवासी सविता देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि परिवार के नौ सदस्यों के साथ वह क्षतिग्रस्त कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं। कई बार प्रखंड कार्यालय एवं जनप्रतिनिधियों से संपर्क करने के बावजूद आवास की स्वीकृति नहीं मिली है।
खरौंधी प्रखंड के सिसरी निवासी फेकनी देवी ने भी सरकारी आवास की मांग की। उन्होंने खुद को गरीब, बेरोजगार एवं बेसहारा बताते हुए कहा कि पक्का मकान नहीं होने के कारण बच्चों के साथ परेशानी में जीवन गुजार रही हैं।
धुरकी प्रखंड के रक्सी निवासी सबरा बानो ने आंगनबाड़ी सेविका के चयन में दिव्यांग आरक्षण का लाभ दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि वह 70 प्रतिशत दिव्यांग हैं। उन्होंने दिव्यांगता प्रमाण पत्र और पात्रता की जांच कर नियमानुसार आरक्षण का लाभ देने का आग्रह किया।
भंडरिया की सावित्री देवी ने एकलव्य विद्यालय भंडरिया में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के चयन को लेकर शिकायत की। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा द्वारा वर्ष 2025 में ही स्थानीय ग्रामीणों के बीच से कर्मचारी के चयन को लेकर प्रस्ताव पारित कर उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चयन प्रक्रिया की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    केतार बाजार में मकान की दीवार ढही, मलबे से निकले चांदी के पुराने सिक्के

    केतार बाजार में मकान की दीवार ढही, मलबे से निकले चांदी के पुराने सिक्के

    ब्रेकिंग न्यूज़:मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने और सरकार विरोधी नारेबाजी को लेकर छात्रों-झामुमो कार्यकर्ताओं में झड़प

    ब्रेकिंग न्यूज़:मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने और सरकार विरोधी नारेबाजी को लेकर छात्रों-झामुमो कार्यकर्ताओं में झड़प

    बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी-आभूषण लेकर फरार हुए चोर

    बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी-आभूषण लेकर फरार हुए चोर

    खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में विपक्षी दलों ने फूंका पीएम का पुतला

    खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में विपक्षी दलों ने फूंका पीएम का पुतला

    कांडी में बिजली संकट पर जिला परिषद सदस्य ने उठाई आवाज, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रिड में तालाबंदी की चेतावनी

    कांडी में बिजली संकट पर जिला परिषद सदस्य ने उठाई आवाज, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रिड में तालाबंदी की चेतावनी

    पेंदली के 390 मतदाताओं का बूथ बदला, ग्रामीणों में आक्रोश ,बूथ संख्या 101 से हटाकर टेटुका कला के बूथ 102 में नाम किए जाने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

    पेंदली के 390 मतदाताओं का बूथ बदला, ग्रामीणों में आक्रोश ,बूथ संख्या 101 से हटाकर टेटुका कला के बूथ 102 में नाम किए जाने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
    error: Content is protected !!