गुड्डू तिवारी का सराहनीय कदम: 11वीं बार रक्तदान कर बचाई दो जिंदगियां

Location: Garhwa

गढ़वा : मानवता की मिसाल पेश करते हुए भाजपा नेता गुड्डू तिवारी ने एक बार फिर समाज सेवा में अपनी प्रतिबद्धता साबित की। गढ़वा के जोबरईया निवासी सुनील मेहता की पत्नी को देर रात अचानक रक्त की आवश्यकता पड़ने पर रक्तवीर विवेक तिवारी ने गुड्डू तिवारी से संपर्क किया। सूचना मिलते ही वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गढ़वा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचे और 11वीं बार रक्तदान कर जच्चा-बच्चा की जान बचाई।

रक्तदान के बाद गुड्डू तिवारी ने कहा, “हर व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। हमारे छोटे से प्रयास से किसी की जान बच सकती है। भाजपा कार्यकर्ता हमेशा समाजहित में काम करते आए हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे रक्तदान के प्रति जागरूक हों।

मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, विधायक प्रतिनिधि टिंकु गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी नवनीत शुक्ल, अमित तिवारी, अशोक विश्वकर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे। भाजपा ने आने वाले समय में गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की, ताकि ब्लड बैंक में समय से रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!