गायत्री शक्तिपीठ में हवन यज्ञ और भंडारा का आयोजन

Location: Manjhiaon

मझिआंव प्रखंड के गायत्री शक्तिपीठ परिसर में भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया।

मुख्य यजमान के रूप में अजय चौधरी और उनकी पत्नी प्रमिला देवी ने माता गायत्री, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, माँ दुर्गा तथा गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा की पूजा-अर्चना की। कर्मकांड का संचालन प्रखंड उप समन्वयक देवमुनि विश्वकर्मा ने किया।

युवा मंडल के जिला समन्वयक वीरेंद्र सोनी ने युग संगीत और भक्ति गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के केंद्रीय टोली सदस्य और गढ़वा जिला ट्रस्टी अच्युतानंद तिवारी ने गायत्री महामंत्र जाप के लाभों और गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के सिद्धांतों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों से गायत्री परिवार से जुड़ने की अपील की।

इस मौके पर प्रखंड समन्वयक नागेंद्र सिंह, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता चौरसिया, धन्ना देवी, रानी देवी, अशोक गुप्ता, विक्रांत गुप्ता, हंसराज तिवारी, रवि शंकर विश्वकर्मा, पारस नाथ मिस्त्री, अरुण कुमार सोनी, अशोक चौरसिया, बबलू कमलापुरी, उज्जवल कुमार, बेचन राम, दिनेश पाल, सरिता देवी, मुस्कान कुमारी, धर्म शीला देवी, फूलझंरी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को डीटीओ और ट्रैफिक प्रभारी ने पहनाई माला, दिया गुलाब

    बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को डीटीओ और ट्रैफिक प्रभारी ने पहनाई माला, दिया गुलाब

    जनसुनवाई में उमड़ा लोगों का भरोसा, उपायुक्त ने सुनीं 50 से अधिक शिकायतें

    जनसुनवाई में उमड़ा लोगों का भरोसा, उपायुक्त ने सुनीं 50 से अधिक शिकायतें

    दानरो नदी को प्रदूषणमुक्त रखने के लिए प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण

    दानरो नदी को प्रदूषणमुक्त रखने के लिए प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण

    माइंस के गहरे गड्ढे में युवक के डूबने की आशंका, तलाश अभियान जारी

    माइंस के गहरे गड्ढे में युवक के डूबने की आशंका, तलाश अभियान जारी

    राधाकृष्ण नर्सिंग होम के संचालक रजनीकांत वर्मा का निधन, शोक की लहर

    राधाकृष्ण नर्सिंग होम के संचालक रजनीकांत वर्मा का निधन, शोक की लहर

    टाउन थाना के तीनों टीओपी प्रभारी लाइन क्लोज, अब 15 दिन पर होगी रोटेशनल पोस्टिंग

    टाउन थाना के तीनों टीओपी प्रभारी लाइन क्लोज, अब 15 दिन पर होगी रोटेशनल पोस्टिंग
    error: Content is protected !!