गायत्री परिवार के संकल्प यात्रा में जागरूकता का संदेश

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि): कांडी प्रखंड के सरकोनी पंचायत अंतर्गत सेमौरा गांव में राधा-कृष्ण मंदिर प्रांगण में गायत्री परिवार द्वारा ज्योति कलश रथ यात्रा के तहत शनिवार संध्या विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पंडित श्रीराम पंडित शर्माचार्य ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समय आ गया है एक नए युग के शुभारंभ का, और इसके लिए हमें स्वयं को बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “अगर हम बदलेंगे तो युग बदलेगा।”

उन्होंने गायत्री मंत्र का महत्व समझाते हुए कहा कि यह 24 अक्षरों का मंत्र 24 देवी-देवताओं का प्रतिनिधित्व करता है। इस मंत्र के जप से एक साथ 24 देवी-देवताओं की आराधना होती है और यह हमारे भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने बताया कि जब एक बार इस मंत्र का उच्चारण किया जाता है तो एक लाख दस हजार तरंगें उत्पन्न होती हैं, जिससे व्यक्ति के विचार और आचरण में सकारात्मक परिवर्तन आता है।

उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार का उद्देश्य हर घर में मां गायत्री की पूजा स्थापित करना है। यह परिवार वर्ष 1926 में स्थापित हुआ था और तब से शांति कुंज में लगातार एक दीप प्रज्वलित है। उन्होंने हिंदू संस्कृति और राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि “हम सबको मिलकर भक्ति के मार्ग पर चलना होगा, तभी एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव होगा।”

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घरों में गायत्री माता का पूजन करें और अधिक से अधिक लोगों को इस आध्यात्मिक अभियान से जोड़ें, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!