गरीब मजदूर को मोपेड सवार ने पीछे से जोरदार धक्का मारकर ले ली जान

Location: कांडी

गरीब मजदूर को मोपेड सवार ने पीछे से जोरदार धक्का मारकर ले ली जान

मदद से की अंत्येष्टि, अब मृतक के श्राद्ध के लिए विधवा ने लगाई मदद की गुहार

कांडी

एक भूमिहीन मजदूर की सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। वे 53 वर्ष के थे। पैसे के अभाव में गरीब मजदूर का बेहतर इलाज नहीं हो सका। पंचायत के मुखिया एवं ग्रामीणों के सहयोग से किसी प्रकार अंतिम संस्कार किया गया। लेकिन अब श्राद्ध करने की बड़ी समस्या उठ खड़ी हुई है। प्रखंड मुख्यालय पंचायत कांडी के बहेरवा मोड़ के निवासी शिव राम मजदूरी करने के लिए काम खोजने के सिलसिले में प्रतिदिन प्रखंड मुख्यालय कांडी जाया करते थे। इसी सिलसिले में काम नहीं मिलने पर कांडी से साइकिल से वे अपने घर वापस आ रहे थे। इतने में मोपेड सवार एक व्यक्ति ने पीछे से साइकिल में धक्का मार दिया। जिससे शिव राम सड़क पर फेंका गए। जिससे उनके माथे में गंभीर चोट आई। साइकिल भी बूरी तरह डैमेज हो गई। घायल अवस्था में उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनी नगर रेफर कर दिया गया। मेदिनी नगर से भी मरीज को रांची रेफर कर दिया गया। रांची रिम्स में ले जाने के बाद चार दिनों तक इलाज चला। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान रिम्स में ही मौत हो गई। वहां डॉक्टर बेहतर इलाज के सिलसिले में ऑपरेशन की बात कर रहे थे। लेकिन गरीब दवा एवं ऑपरेशन के लिए सक्षम नहीं था। जिसका नतीजा मौत के रूप में सामने आया। वहां से मृतक का शव घर लाया गया। जिसका 25 नवंबर मंगलवार को सोन नदी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पंचायत के मुखिया विजय राम ने शवदाह के लिए लकड़ी की व्यवस्था कर दी। अन्य लोगों ने शेष कार्यों के लिए मदद की। लेकिन अब मृतक की विधवा लीला देवी एवं दो बेरोजगार बेटों के सामने मृतक का श्राद्ध कार्य करने का यक्ष प्रश्न उठ खड़ा हुआ है। वे इसके लिए भी मदद की गुहार लगा रहे हैं। इस गरीब परिवार के पास राशन कार्ड भी नहीं है। नतीजा है कि इन्हें सरकारी राशन भी नहीं मिलता। मजदूरी करने के लिए काम मिला तो दो कौर भोजन मिला। यदि काम नहीं मिला तो पानी पीकर सो जाने की स्थिति है। मृतक शिवराम को हाल ही में पेंशन मंजूर हुआ था। जो दो-तीन महीने से पेंशन मिल रहा था। जबकि पत्नी को पेंशन भी मंजूर नहीं हुआ है। विधवा लीला देवी, बेटी संगीता देवी, बेटा अनुज राम एवं मनीष राम का रो रो कर बुरा हाल है। इतना बड़ा हादसा हो जाने के बाद भी अभी तक कोई अधिकारी इन्हें देखने भी नहीं आया। इन्होंने मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई है कि मदद करने वाले लोग आगे आएं। तभी मृतक भूमिहीन मजदूर का श्राद्ध किया जा सकता है। बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलाला दुबे एवं कांडी पंचायत के पूर्व मुखिया तथा भाजपा नेता विनोद प्रसाद ने मृतक के घर जाकर उनका हाल-चाल लिया तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर इस असहाय परिवार को मदद की गुहार लगाई।
सीओ राकेश सहाय ने कहा दोषी पर कड़ी कार्रवाई होगी। कल पीड़ित को आर्थिक सहयोग व 50 केजी चावल देंगे। शेष सभी सरकारी सहयोग मिलेगा।

थाना प्रभारी मो अशफाक आलम ने कहा कि एक्सीडेंट की जानकारी मिली थी। अब मृत्यु हो गई तो आवेदन दे दे एफआईआर होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!