गणेश चतुर्दशी हरसोलश संपन्न

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर:- गणेश चतुर्दशी बंशीधर नगर में धूमधाम से मनाया गया।चेचरिया स्थित वार्ड 9 में वीरेंद्र कमलापुरी हीरो शोरूम के घर के पास गणेश पूजा रखा गया था।तीसरे दिन गणेश पूजा संपन्न होने के बाद हीरो एजेंसी के द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया था।जिसका शुभारंभ हीरो शोरूम के वीरेंद्र कमलापुर,मनीष कुमार,रामप्रसाद तथा हिरदयानंद कमलापुरी के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालु भक्तों की भीड़ लगने लगी।हीरो शोरूम के मनीष कुमार ने बताया कि गणेश चतुर्दशी पर गणेश भगवान की प्रतिमा अपने घर के पास स्थापित किया गया था।तीसरे दिन पूजा संपन्न होने के बाद भंडारा का कार्यक्रम रखा गया था।भंडारा का कार्यक्रम दोपहर 1 बजे के बाद प्रारंभ कर दिया गया।उन्होंने कहा कि गुरुवार को रात्रि 9 बजे से भक्ति जागरण का कार्यक्रम रखा गया था।जिसका शुभारंभ वीरेंद्र प्रसाद,रामप्रसाद तथा हिरदयानंद कमलापुरी के द्वारा आरंभ किया गया। भक्ति जागरण करने आए डेहरी ऑन सोन के सिंगर पूजा कुमारी और प्रयागराज के धर्मेंद्र कुमार के द्वारा किया गया।भक्ति जागरण की शुरुआत घर में पधारो गजानंद जी के गाने से प्रारंभ हुआ।उसके बाद निमिया के डार मईया,हनुमान जी की झांकी, भोलेनाथ का तांडव तथा कई प्रकार के गीत प्रस्तुत किया गया। मौके पर रवि कुमार,दयानंद कुमार,हिरदया कमलापुरी,कृष्ण प्रसाद,मिक्की जायसवाल,राकेश विश्वकर्मा,उमाशंकर प्रसाद,मनोज कुमार,संतोष कुमार,संजयकुमार तथा कई लोग श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!