गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने राज्य की सभी महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह देने की मांग की

Location: Garhwa

गढ़वा : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को गढ़वा विधायक एवं विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति के सभापति सत्येंद्र नाथ तिवारी ने महागठबंधन सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए राज्य की सभी महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह देने की मांग की।

विधायक तिवारी ने कहा कि चुनाव से पहले हेमंत सोरेन सरकार ने अपने घोषणा पत्र में राज्य की सभी महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन चुनाव जीतते ही सरकार अपने वादे से पीछे हट गई। “मईयां सम्मान योजना” में नए नियम लागू कर लाखों महिलाओं को इस योजना से वंचित कर दिया गया, जो महिलाओं के साथ छलावा है।

विधानसभा में विधायक तिवारी ने झारखंड सरकार से सभी महिलाओं के साथ सेविका, सहायिका, विधवा, दिव्यांग और वृद्ध महिलाओं को भी ₹2500 प्रतिमाह देने की मांग रखी। हालांकि, सरकार की ओर से इस पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिस पर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की।

इसके अलावा, विधायक तिवारी ने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर भी मांग उठाई। उन्होंने मेराल प्रखंड के मथुरा चौक से लगमा एआईडी होते मध्य विद्यालय मेराल तक, ग्राम गोंदा में बंका रोड से सारना पीपल होते हुए एनएच-75 झुमेलवा टोला तेनार सिवाना तक, ग्राम दलेली में बेलवाताड़ से माहेताम सिवाना तक, गेरुवा भेड़ियाही मोड़ से यूरिया नदी तक और तेनार पाईका टोला पीच रोड से बथान होते हुए वनसीमा तक सड़क निर्माण की आवश्यकता बताई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी
    error: Content is protected !!