गढ़वा विधायक ने सड़क निर्माण व गोदरमाना पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग की

Location: Garhwa

गढ़वा: गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति के सभापति सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सोमवार को विधानसभा में क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण और रंका प्रखंड के गोदरमाना में पटाखा दुकान अग्निकांड के पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग उठा

विधायक ने गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र में मंगरही, करुआ, खजुरी, रंका बौलिया और चटनिया समेत कई इलाकों में सड़कों के निर्माण की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि मंगरही में मंजरी सिवाना से बीरबल सिंह के घर तक, करुआ में प्रदीप तिवारी के घर से हरिजन टोला होते हुए बेलचंपा तिलदाग मुख्य पथ तक, खजुरी में पुरानी बस्ती से संतोष दुबे के घर होते हुए संजय दुबे के घर के आगे अंतिम सिवाना तक, रंका बौलिया मध्य विद्यालय से मुकेश तिवारी के घर होते हुए रोघा अहरा तक और चटनिया में चटनिया पुल से रानी ताली तक सड़क निर्माण जरूरी है।

विधायक ने गोदरमाना में पटाखा दुकान में लगी आग से पांच लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग सरकार से की। उन्होंने इस हृदयविदारक घटना को देखते हुए प्रशासन से आग लगने के कारणों की जांच और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की अपील की।

विधायक तिवारी ने कहा कि सरकार को आवश्यक सड़क परियोजनाओं को जल्द स्वीकृति देनी चाहिए और गोदरमाना हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को त्वरित राहत पहुंचानी चाहिए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    पेट्रोल से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत

    शिक्षा विभाग की नाक के नीचे नियमों का कत्ल, सरकारी स्कूल की दहलीज पर निजी कॉलेज का काला खेल: जांच की मांग

    शिक्षा विभाग की नाक के नीचे नियमों का कत्ल, सरकारी स्कूल की दहलीज पर निजी कॉलेज का काला खेल: जांच की मांग

    कोयल नदी पर तटबंध बनाने का सवाल विधानसभा में उठा

    कोयल नदी पर तटबंध बनाने का सवाल विधानसभा में उठा

    घर से लापता 19 वर्षीय छात्र शुभम सकुशल लौटा, परिवार ने ली राहत की सांस

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक
    error: Content is protected !!