गढ़वा में स्वच्छता कर्मियों के साथ एसडीएम की खास संवाद बैठक

Location: Garhwa

गढ़वा : अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा चलाए जा रहे साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” में इस बार गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के स्वच्छता कर्मियों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के लिए निरंतर काम करने वाले इन कर्मठ योद्धाओं से आत्मीय संवाद स्थापित करना और उनके अनुभव व समस्याओं को जानना है।

एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि “स्वच्छ गढ़वा, सुंदर गढ़वा” का सपना स्वच्छता कर्मियों की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता से ही संभव हो पाता है। ऐसे में उन्हें सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

इस संवाद के दौरान स्वच्छता कर्मचारियों से पूछा जाएगा कि उन्हें किन-किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, और गढ़वा को और बेहतर बनाने के लिए वे क्या सुझाव देना चाहेंगे।

गौरतलब है कि “कॉफी विद एसडीएम” कार्यक्रम के तहत अब तक किसानों, मजदूरों, साहित्यकारों, किन्नरों, दिव्यांगों, टैक्सी चालकों, फुटपाथ विक्रेताओं सहित समाज के 23 अलग-अलग वर्गों को आमंत्रित किया जा चुका है। इस बार यह सम्मान स्वच्छता कर्मियों को मिला है।

एसडीएम ने कहा कि समाज के हर वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण है, और स्वच्छता सैनिक समाज का ऐसा वर्ग हैं, जिनके बिना शहर की कल्पना भी अधूरी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!