गढ़वा में सेक्स रैकेट पर बड़ी कार्रवाई: 14 युवक-युवती हिरासत में, तीन होटल सील

Location: Garhwa

गढ़वा में सोमवार को पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कथित सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर शहर के तीन अलग-अलग होटलों में छापेमारी की गई, जहां से कुल 14 जोड़ी युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के बाद तीनों होटलों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले सोनपुरवा स्थित एसएनसी होटल में छापेमारी की गई। यहां से पुलिस ने एक नाबालिग युवती और दो नाबालिग युवकों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ संजय कुमार के निर्देश पर होटल को सील कर दिया गया। इसके बाद टीम ने स्टेशन रोड स्थित होटल आरडीएक्स में दबिश दी। यहां पुलिस को कई कमरों के दरवाजे अंदर से बंद मिले। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस जवानों ने दो कमरे का दरवाजा तोड़ दिया, जिसके बाद अंदर से युवक-युवती को बाहर निकाला गया। जिसमें युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। यहां भी संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि होने पर होटल को सील कर दिया गया। तीसरी कार्रवाई रंका रोड स्थित तिवारी रेस्ट हाउस में हुई, जहां से 3 जोड़ी युवक-युवतियों को पकड़ा गया। कुल 14 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। इस होटल को प्रशासन ने सील कर दिया। एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि शहर के विभिन्न होटलों में अवैध गतिविधियों की लगातार शिकायत मिल रही थी।

इसी आधार पर छापेमारी की गई और जहां भी संदिग्ध स्थिति पाई गई, वहां तत्काल कार्रवाई करते हुए होटल को सील किया गया। वहीं एसडीपीओ नीरज कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में जो तथ्य सामने आए हैं, उसकी गहन जांच की जा रही है। सभी हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पूछताछ जारी है और होटल संचालकों की भूमिका की भी जांच हो रही है। इस दौरान मुख्यालय डीएसपी यशोधरा, प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीवी मंडल, थाना प्रभारी सुनील तिवारी, इंस्पेक्टर बृज कुमार, सीओ सफी आलम सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान छापेमारी टीम में शामिल थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध धंधे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!