गढ़वा में सुशासन से लेकर जनसुनवाई और अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई, प्रशासनिक गतिविधियां तेज

Location: Garhwa


जिले में सुशासन को धरातल पर उतारने, आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। एक ओर जहां सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर अभियान को गति दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर उपायुक्त की जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का सीधे समाधान किया जा रहा है। साथ ही नववर्ष को देखते हुए अवैध महुआ शराब के खिलाफ सघन छापामारी अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की गई है।
सुशासन सप्ताह 2025 के तहत कार्यशाला आयोजित, प्रशासन गांव की ओर अभियान पर जोर
भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में सुशासन सप्ताह (Good Governance Week) 2025 के अवसर पर जिले में “प्रशासन गांव की ओर” अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। यह अभियान 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में सुशासन सप्ताह के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान, लोक शिकायत निवारण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने तथा सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता एवं पहुंच में सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि सरकार आपके द्वार, प्रशासन आपके द्वार एवं जनसुनवाई जैसे कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके दरवाजे पर ही प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है।
कार्यशाला में पिछले पांच वर्षों के दौरान जिले में अपनाई गई सुशासन प्रथाओं पर आधारित लघु फिल्मों, सफलता की कहानियों एवं फोटोग्राफ का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा एवं अपर समाहर्ता राज महेश्वरम द्वारा दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उपायुक्त की जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब
मंगलवार को नए समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 60 से अधिक फरियादियों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।
स्वास्थ्य, राशन, पेंशन, भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुआवजा, नामांतरण, अतिक्रमण, पेयजल, रोजगार एवं आंगनबाड़ी चयन से संबंधित मामलों को उपायुक्त ने गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि जनसुनवाई प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है, जिससे पारदर्शिता और जनविश्वास मजबूत होता है। उन्होंने बताया कि जिले एवं प्रखंड स्तर पर नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जा रही है।
अवैध महुआ शराब के खिलाफ सघन छापामारी, भारी मात्रा में जावा महुआ और शराब नष्ट
आगामी नववर्ष 2026 को देखते हुए उत्पाद विभाग गढ़वा द्वारा अवैध महुआ शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ सघन छापामारी अभियान चलाया गया। अधीक्षक उत्पाद निर्मल कुमार के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलदुलवा पंचायत के चंद्रवंशी टोला, पीड़ापाठ एवं केश्वर खांड जंगल में कार्रवाई करते हुए करीब 2500 किलोग्राम जावा महुआ एवं 200 लीटर अवैध महुआ शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
छापामारी के दौरान अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। अधीक्षक उत्पाद ने बताया कि फरार लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमसंगत कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की सूचना साझा करें, ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!