गढ़वा में वैश्य महासम्मेलन का भव्य होली मिलन समारोह, एकजुटता पर दिया जोर

Location: Garhwa

गढ़वा:अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, गढ़वा जिला इकाई के अध्यक्ष रविंद्र जायसवाल की उपस्थिति में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। बंधन मैरेज हॉल में आयोजित इस समारोह में वैश्य समाज की विभिन्न उपजातियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और समाज की एकजुटता को मजबूत करने पर बल दिया।

समारोह में विभिन्न शहरों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को और रंगीन बना दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविंद्र जायसवाल ने कहा कि “होली भाईचारे और प्रेम का त्योहार है, जिसमें सभी भेदभाव भूलकर उत्सव मनाते हैं। हमें भी एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आगे बढ़ना होगा।”

कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के विनोद शंकर अग्रवाल, कसौधन समाज के उमेश कश्यप, मधेशिया समाज के सुरेंद्र मधेसिया, कलवार समाज के विनोद जायसवाल, रामबहादुर साह, स्वर्णकार समाज के दौलत सोनी, केसरवानी समाज के संतोष केशरी, कमलापुरी समाज के मनीष कमलापुरी, हीरा लाल गुप्ता, जय पटवा, मनीष गुप्ता, महेन्द्र प्रसाद, डॉ. भोला कश्यप, डॉ. मुरली गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश
    error: Content is protected !!