रेवड़ी की तरह बांटे गए हथियारों के लाइसेंस, मेराल गोलीकांड पर भड़के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी

Location: Garhwa

गढ़वा: भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने मेराल प्रखंड के रेजो गांव में शुक्रवार रात हुए गोलीकांड को लेकर प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि गढ़वा में प्रशासन ने राजनीतिक दबाव में आकर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को रेवड़ी की तरह हथियारों के लाइसेंस बांटे, जिसकी वजह से इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं।

श्री तिवारी ने बताया कि पत्रकार रमाशंकर चौबे के यहां तिलक समारोह के दौरान कुछ सामंती और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने लाइसेंसी हथियार से गोलीबारी की, जिससे कई लोग घायल हो गए। उन्होंने इस घटना को प्रशासन की लापरवाही का नतीजा बताया और कहा कि वे पहले ही इस मुद्दे को लेकर चेतावनी दे चुके थे।

विधायक ने कहा गढ़वा में बढ़ते अपराध का कारण रेवड़ी की तरह बांटे गए हथियार हैं। आम जनता को आज भय के माहौल में जीना पड़ रहा है। प्रशासन की इस लापरवाही पर विधानसभा सत्र में मुद्दा उठाया जाएगा।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घायल ग्रामीणों का इलाज अज्ञात स्थानों पर कराया जा रहा है और मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से अविलंब एफआईआर दर्ज कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही घायलों के इलाज की सार्वजनिक जानकारी देने की बात कही।

चेतावनी देते हुए विधायक ने कहा, अगर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!