गढ़वा में “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत जिला स्तरीय ओरिएंटेशन आयोजित

Location: Garhwa

गढ़वा। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) के अंतर्गत जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा “आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत जिला स्तरीय ओरिएंटेशन का आयोजन मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने अभियान की विस्तृत जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि देशभर के 30 राज्यों के 550 जिलों के एक लाख गांवों में चलाए जा रहे इस महत्वाकांक्षी अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर 2024 को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर की गई थी। झारखंड के 22 जिलों के 7100 गांव इसमें शामिल हैं। गढ़वा जिले में प्रथम चरण में 15 प्रखंडों के 58 पंचायतों के 113 गांव चयनित किए गए हैं। इन गांवों में 18,522 जनजातीय परिवारों के 96,724 लोग लक्षित हैं।

अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, विद्युतीकरण, मोबाइल कनेक्टिविटी, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, आंगनबाड़ी केंद्र, शिक्षा, कौशल विकास, ट्राइबल मार्केटिंग सेंटर और वनाधिकार पट्टा से जुड़े कार्यक्रमों समेत 25 से अधिक योजनाओं का सैचुरेशन मोड में क्रियान्वयन किया जाएगा।

बैठक में उपायुक्त ने जिला और प्रखंड स्तरीय समितियों की भूमिका स्पष्ट की और समयबद्ध तरीके से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चयनित गांवों में ग्राम सभा कर सभी आवश्यकताओं का विश्लेषण तैयार किया जाएगा। जिला स्तर पर गति शक्ति पोर्टल के जरिए योजनाओं की प्रगति की मॉनिटरिंग की जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, मत्स्य पदाधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। अंत में उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को शपथ दिलाई कि वे जनजातीय समुदाय के विकास के लिए इस अभियान के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!