गढ़वा में चार ब्लैक स्पॉट चिह्नित, सुधार कार्य को लेकर निर्देश जारी

Location: Garhwa

गढ़वा। जिला सुरक्षा समिति की बैठक में सोमवार को जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चार प्रमुख ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर तत्काल सुधार की मांग की गई।

बैठक में रिंकू तिवारी ने कहा कि जिले के कई स्थानों पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिन्हें रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाया जाना आवश्यक है। उन्होंने चार स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया है। ये स्थान हैं—बाईपास सड़क पर डुमरो मोड़, टोल गेट से एक किलोमीटर आगे बेलचंपा, मेराल नेनुआ मोड़ के पास और गढ़वा-रंका रोड स्थित अनराज घाटी।

उन्होंने बताया कि इन सभी स्थानों पर अब तक कोई सुधारात्मक कार्य नहीं हुआ है, जिसके चलते इन स्थलों पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

रिंकू तिवारी ने उपायुक्त गढ़वा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उपायुक्त ने इन चारों ब्लैक स्पॉट पर तुरंत सुधार कार्य शुरू करने को लेकर एनएच के पदाधिकारी को निर्देश दिया है। साथ ही, जिला परिवहन पदाधिकारी को भी इन स्थलों का व्यक्तिगत निरीक्षण कर अंडरपास या अन्य विकल्प सुझाने और सरकार को रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया गया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इन कार्यों से भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आम जनता सुरक्षित यात्रा कर सकेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!