गढ़वा में कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान, इंदिरा गांधी पार्क में चला कार्यक्रम

Location: Garhwa


गढ़वा (झारखंड): कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गढ़वा जिला मुख्यालय के रंका मोड़ घंटा घर चौक स्थित इंदिरा गांधी पार्क में “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में जन-जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम में जिला पर्यवेक्षक सत्यनारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी, चुनाव आयोग की मिलीभगत और वोटों में हेराफेरी के विरोध में चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने फर्जी वोट जोड़कर और असली वोट काटकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित किया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने की, जबकि मंच संचालन गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्रनाथ चौबे ने किया।

जिला कांग्रेस की ओर से बताया गया कि यह अभियान जिले के सभी प्रखंडों और पंचायत स्तर तक चलाया जा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अलख निरंजन चौबे ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और वोट चोरी से जुड़ी अनेक घटनाओं का उल्लेख किया।

वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि अभियान का विस्तार सुदूरवर्ती गांवों तक किया जा रहा है। प्रत्येक प्रखंड से पांच हजार लोगों के हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस प्रकार जिले से कुल एक लाख हस्ताक्षरयुक्त आवेदन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को समर्पित किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ नेता, प्रखंड अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित थे। अपने विचार रखने वालों में शामिल थे:
उदय नारायण तिवारी, राम करेश चौबे, त्रिपुरारी सिंह, परमा पाण्डेय, राजेश चौबे, मानिक राम, नसीम अंसारी, खुर्शीद आलम, सुनील कालिया, सत्येंद्र पांडेय, शिव प्रसाद गुप्ता, सतीश ठाकुर, मोसाहिद हुसैन, बजेंद्र चौधरी, संजय सिंह खरवार, नवल किशोर यादव, जवाहर चौधरी, ओम प्रकाश चौबे, अशरफ अंसारी, ऋषभ चंद्रवंशी, पीयूष चौबे, प्रियरंजन दास, अमानुल्लाह शेख, अक्षय राम, प्रमिला कुमारी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!