
Location: Garhwa
गढ़वा: सदर थाना क्षेत्र के डुमरो गांव निवासी नरेश प्रजापति का 25 वर्षीय पुत्र संजय प्रजापति सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया। यह घटना आज सुबह करीब 9 बजे गढ़वा बाईपास पर घटी, जब संजय एक पिकअप वैन की चपेट में आ गया।
घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल संजय को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को खतरे से बाहर बताया। हालांकि, बेहतर इलाज के लिए उसे रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है।
