
Location: Garhwa
गढ़वा: रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा द्वारा 16 अप्रैल (बुधवार) को सुबह 10:30 बजे टाउन हॉल, गढ़वा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्घाटन रेड क्रॉस के पदेन अध्यक्ष एवं गढ़वा उपायुक्त श्री शेखर जमुआर करेंगे।
रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. एम.पी. गुप्ता, वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी, सचिव डॉ. ज्वाला प्रसाद सिंह एवं एग्जीक्यूटिव सदस्य श्री मनोज केसरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेने की अपील की है।
उन्होंने रेड क्रॉस के सभी सदस्य, पदाधिकारी, पेट्रोन मेंबर, अजीवन मेंबर एवं गढ़वा की सभी स्वयंसेवी संस्थाओं से अनुरोध किया है कि वे इस पुनीत कार्य में भाग लेकर शिविर को सफल बनाएं।
