गढ़वा जेल में बद साइबर ठगी के आरोपी अखिलेश की हुई मौत

Location: Garhwa

– वेबसाइट बनाने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोपित गढ़वा जेल में बंद अखिलेश कुमार की मौत गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गई। अंत्यपरीक्षण के बाद पुलिस के द्वारा शव स्वजनों को सौंप दिया गया।

अखिलेश श्री बंशीधर नगर थाने के चेचरिया का रहने वाला था। पिछले वर्ष 4 दिसंबर 23 को पुलिस के द्वारा अखिलेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, तब से वह गढ़वा जेल में बंद था। प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 जनवरी 24 को तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन के द्वारा अखिलेश का जांच कराया गया तो यक्ष्मा रोग होने का पता चला। जेल में ही अखिलेश का यक्ष्मा का इलाज चलने लगा। गत 21 फरवरी को फालोअप जांच में नेगेटिव पाया गया। प्रत्येक माह अखिलेश का जांच किया जा रहा था, जिसमें हर बार नेगेटिव आ रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को अखिलेश का तबीयत ज्यादा खराब होने पर सुबह इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां आधे घंटे के अंदर उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पत्नी गीता देवी ने जेल प्रशासन पर जानबूझकर मारने का आरोप लगाई है। गीता ने बताया कि जेल जाने से पहले अखिलेश को किसी तरह की कोई बिमारी नहीं थी। जनवरी 24 में जांच के बाद यक्ष्मा होने की बात बताया गया था। पूर्व में तबीयत खराब होने पर हम लोग इलाज के लिए बाहर ले जाना चाह रहे थे, पर जेल प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दिया गया। तबीयत ठीक हुए बगैर ही सदर अस्पताल से अखिलेश को जेल भेज गया था। बकौल गीता आगामी 10 जून को अखिलेश का बेल होना था, बेल होने से पहले ही जेल प्रशासन के द्वारा अखिलेश को मार दिया गया। मौत के बाद दिखावे के लिए इलाज हेतु अस्पताल लाया गया था। सूत्र बताते हैं कि तीन-चार दिन से अखिलेश जेल में सोया रहता था, भोजन भी नहीं कर रहा था। ज्यादा तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!