गढ़वा जिले के शोक-संतप्त परिवारों से मिले सांसद बी.डी. राम, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन ,हेमंत सरकार में अपराध चरम पर, अपराधी हो गए हैं निरंकुश : बी.डी. राम

Location: Meral


मेराल (गढ़वा)। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने सोमवार को गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर हाल ही में असमय मृत हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढाढ़स बंधाया।

सांसद सबसे पहले लखेया गांव पहुंचे, जहां विगत दिनों वज्रपात की चपेट में आने से शम्भू बैठा और धर्मेन्द्र राम की मौत हो गई थी। उन्होंने मृतकों के परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

इसके बाद उन्होंने लखेया में ही कुएं में डूबने से मृत चन्दन पासवान के परिजनों से भी मुलाकात की। श्री राम ने इस मामले में प्रशासनिक पदाधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं और आपराधिक घटनाएं अपने चरम पर हैं। सरकार कानून-व्यवस्था पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

सांसद बी.डी. राम ग्राम गोंदा भी पहुंचे, जहां कुछ दिन पहले करंट लगने से भाजपा कार्यकर्ता नंदू कुशवाहा की असमय मृत्यु हो गई थी। उन्होंने उनके परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की।

इसके अलावा सांसद राम ने मेराल में भाजपा नेता और विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन के पुत्र तरुण देव की वज्रपात से हुई मृत्यु पर उनके निवास पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

अंत में वे गढ़वा पहुंचे और भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरी शंकर बिंद की बहू की लम्बी बीमारी के कारण हुई मृत्यु पर परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की और यथासंभव मदद का आश्वासन दिया।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय चौबे, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, सूरज गुप्ता, भोला चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष रूपू महतो, विजय गुप्ता, चंद्रमणि पाठक, महेंद्र सिंह, अरविंद पांडेय, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!