बीआरपी-सीआरपी की बैठक में नामांकन और स्क्रीनिंग अभियान को लेकर दिशा-निर्देश

Location: Shree banshidhar nagar


बीपीओ ने सभी प्रधानाध्यापकों से संबंधित प्रतिवेदन लेकर बीआरसी को उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति की अद्यतन स्थिति का विवरण भी बीआरसी कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया।

बीआरपी श्रीकांत चौबे ने कहा कि ग्रीष्मावकाश के बाद सभी सीआरपी अपने-अपने संकुल अंतर्गत विद्यालयों में प्रधानाध्यापक व एक शिक्षक के माध्यम से “प्रशस्त” एप डाउनलोड कर छात्रों का स्क्रीनिंग टेस्ट कराएं, ताकि दिव्यांग छात्रों की पहचान की जा सके। उन्होंने 2023-24 और 2024-25 सत्र के नामांकन से संबंधित डेटा भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

राज्य से प्राप्त अनुदान के उपयोग की निगरानी करने और अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराने को भी कहा गया। बीपीओ ने प्रोजेक्ट इंपैक्ट और प्रयास कार्यक्रम के प्रभावी संचालन पर जोर देते हुए विभागीय निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन की बात कही। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हर माह 25 तारीख को सुनिश्चित की जाए तथा बैठक रजिस्टर की फोटोकॉपी बीआरसी कार्यालय में जमा की जाए।

बैठक में लेखपाल राकेश कुमार तिवारी, सीआरपी संजय कुमार सिंह, अजय कुमार, बिरेंद्र प्रजापति, सुबोध कुमार, शोभा कुमारी, रिसोर्स शिक्षक शशिकांत पाल सहित सभी बीआरसी कर्मी उपस्थित रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!