गढ़वा के खिलाड़ियों ने किक बॉक्सिंग में लहराया परचम, राज्य स्तर पर जीते 5 पदक

Location: Garhwa

गढ़वा : जिले के खिलाड़ियों ने एक बार फिर राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 2 से 3 जुलाई 2025 तक रामगढ़ इनडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गढ़वा के होनहार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 पदक अपने नाम किए। इन पदकों में 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं।

पदक विजेताओं की सूची –सुप्रिया कुमारी – स्वर्ण पदक ,झूलन कुमारी – स्वर्ण पदक ,शिविक प्रजापति – रजत पदक ,समीर कुमार चौबे – रजत पदक ,शाहीन परवीन – कांस्य पदक के नाम शामिल है

गढ़वा के खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर समेत किक बॉक्सिंग संघ और गढ़वा ओलंपिक संघ के दर्जनों पदाधिकारियों ने उन्हें बधाइयों की बौछार कर दी।

बधाई देने वालों में संघ के संरक्षक संजय कुमार सिंहअध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्तासचिव मनोज सेनशईवरिष्ठ उपाध्यक्ष जे.बी. थापाडॉ. दिनेश कुमार सिंहअरविंद दुबेप्रभात तिवारीरमाशंकर सिंहगणेश यादवअभय कांतराजकुमार रामअजीत कुमार,
गढ़वा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठकसंरक्षक राकेश पालअनिता दत्तरेखा चौबेउदय नारायण तिवारीआलोक मिश्राजितेंद्र सिन्हाराघवेंद्र नारायण सिंहरामप्रवेश तिवारीनितिन तिवारीचंद्र बहादुर सिंहदीपक कुमारधर्मेंद्र पालसत्येंद्र यादवकिशोर कुणालशिवकुमारसंतोष कुमारराजन केशरी समेत कई लोग शामिल रहे।

गढ़वा जिला किक बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने जानकारी देते हुए खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और कोचिंग व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि गढ़वा के युवाओं में जबरदस्त खेल प्रतिभा है, जिसे सही मार्गदर्शन और मंच मिलने पर वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराएंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!