गढ़वा के कुश्ती प्रशिक्षु रांची रवाना — राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में लेंगे भाग

Location: Garhwa

खेल-कूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा 8 से 9 अक्टूबर 2025 तक बिरसा मुंडा स्टेडियम, रांची में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गढ़वा कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के बालक/बालिका वर्ग के पहलवान रांची के लिए रवाना हुए।

उल्लेखनीय है कि इस चयन ट्रायल में अंतिम रूप से चयनित पहलवानों को राज्य सरकार द्वारा संचालित आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों, जेएसएसपीएस प्रशिक्षण केंद्रों एवं एक्सीलेंस सेंटरों में प्रवेश दिया जाएगा, जहाँ उन्हें खेलने, रहने, पढ़ने सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी।

इस प्रतियोगिता की परिकल्पना एवं संचालन खेल विभाग (निदेशालय) के निदेशक शेखर जमुआर, भा.प्र.से. के मार्गदर्शन में राज्य के खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

गढ़वा से रांची रवाना हो रही टीम को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देने हेतु जिला खेल पदाधिकारी के साथ गढ़वा वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष आनंद प्रकाश दुबे, कुश्ती प्रशिक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी शैलेन्द्र कुमार पाठक, शारीरिक शिक्षक श्री किशोर कुणाल, राजेश कुमार चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

टीम को रांची ले जाने एवं सुरक्षित वापस लाने की जिम्मेदारी जिला खेल कार्यालय के कर्मी श्री कुश कुमार को सौंपी गई है।

रांची जाने वाले चयनित पहलवानों में शामिल हैं:
अनुराधा कुमारी, सोनाली कुमारी, परी कुमारी, शिवानी कुमारी, नंदनी कुमारी, धीरज कुमार, आयुष कुमार सिंह, आदित्य कुमार सिन्हा, अभिजीत कुमार सिंह, त्रिदेव कुमार, पवन कुमार, प्रिंस कुमार, अभय कुमार तथा अमन तिवारी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!