गढ़वा का कुख्यात अपराधी सोहेल खान चान्हो से गिरफ्तार, प्रेमिका के साथ था फरार

Location: Garhwa

गढ़वा/रांची (प्रेस प्रतिनिधि): गढ़वा जिले का कुख्यात अपराधी सोहेल खान को पुलिस ने उसकी प्रेमिका के साथ चान्हो थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। चान्हो पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान उसे धर दबोचा। उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल, दो मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस, ₹60,000 नगद, एक मोबाइल और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी सोहेल खान गढ़वा शहर के उचरी मोहल्ले का निवासी है और जाबर खान का पुत्र है। वहीं, उसके साथ पकड़ी गई युवती नंदिनी सामंत राजस्थान के धौलपुर जिले की रहने वाली है। बताया गया है कि दोनों किसी योजना के तहत चान्हो की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

जांच में पता चला है कि सोहेल खान के खिलाफ गढ़वा, डालटनगंज और नगर उंटारी समेत विभिन्न थानों में कुल 14 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी।

फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क को खंगालने की प्रक्रिया जारी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!