खामडीह में रजनीगंधा बस और पिकअप की टक्कर, पिकअप क्षतिग्रस्त

Location: पलामू

पलामू: जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के खामडीह में रविवार को रजनीगंधा बस और एक पिकअप वाहन के बीच टक्कर हो गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओवरटेक करने के दौरान बस चालक की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस चालक अक्सर छोटी गाड़ियों पर दबाव बनाते हुए तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
घटना की सूचना मिलते ही सतबरवा थाना के पुलिस पदाधिकारी अमित उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर थाना पहुंचा दिया है। मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    रंका के वरिष्ठ नेता व राजद के पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष रामप्रसाद यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    रंका के वरिष्ठ नेता व राजद के पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष रामप्रसाद यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    मझिआंव व बरडीहा में एसआईआर को लेकर शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

    मझिआंव व बरडीहा में एसआईआर को लेकर शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

    यातायात व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने की मांग, आप नेता ने कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा आवेदन

    यातायात व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने की मांग, आप नेता ने कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा आवेदन

    शिक्षा की गुणवत्ता और शत-प्रतिशत उपस्थिति पर जोर, बीपीओ ने प्रधानाध्यापकों को दिए आवश्यक निर्देश

    शिक्षा की गुणवत्ता और शत-प्रतिशत उपस्थिति पर जोर, बीपीओ ने प्रधानाध्यापकों को दिए आवश्यक निर्देश

    धर्मांतरण और डीलिस्टिंग के मुद्दे पर पिथौरिया में सनातनी-सरना प्रतिनिधियों की बैठक, जल्द जागरूकता यात्रा निकालने की घोषणा

    धर्मांतरण और डीलिस्टिंग के मुद्दे पर पिथौरिया में सनातनी-सरना प्रतिनिधियों की बैठक, जल्द जागरूकता यात्रा निकालने की घोषणा

    उपायुक्त ने घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी दवा, अभिभावकों से सहयोग की अपील

    उपायुक्त ने घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी दवा, अभिभावकों से सहयोग की अपील
    error: Content is protected !!