डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथों को उपायुक्त ने किया रवाना, 15 दिनों तक पंचायतों में किसानों को करेंगे जागरूक


गढ़वा: जिले के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय परिसर से डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने जिले के तीनों अनुमंडलों के लिए तीन डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी चंद्र किशोर प्रसाद, जिला मत्स्य पदाधिकारी धनराज आर. कापसे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
अभियान अगले 15 दिनों तक चलेगा। इस दौरान तीनों जागरूकता रथ पूर्व निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेंगे। रथों के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, वैज्ञानिक खेती और कृषि एवं संबद्ध विभागों की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ऑडियो-वीडियो और डिजिटल माध्यमों से दी जाएगी।
प्रत्येक पंचायत में किसान संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें कृषि विशेषज्ञ और विभागीय अधिकारी उन्नत बीज, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, कृषि यंत्रीकरण, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण, पशुपालन, डेयरी विकास सहित विभिन्न विषयों पर तकनीकी जानकारी देंगे। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया और नई कृषि तकनीकों की भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ के अपने पंचायत पहुंचने पर किसान संगोष्ठियों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी कृषि एवं आजीविका को सशक्त बनाएं।

: गढ़वा में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 3.05 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
गढ़वा: जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को सदर अस्पताल में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने नवजात बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी ने भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।
उपायुक्त ने कहा कि पोलियो उन्मूलन पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान जिले का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने 100 प्रतिशत बूथ कवरेज और छूटे हुए बच्चों तक घर-घर पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिले के 0 से 5 वर्ष तक के 3,05,630 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले में 1,369 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए 2,736 स्वास्थ्यकर्मियों, 49 ट्रांजिट टीमों, 31 मोबाइल टीमों और 267 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।
उपायुक्त ने बताया कि जो बच्चे बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे, उन्हें 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएंगी। उन्होंने अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहयोग करने तथा 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाने की अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथों को उपायुक्त ने किया रवाना, 15 दिनों तक पंचायतों में किसानों को करेंगे जागरूक

    डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथों को उपायुक्त ने किया रवाना, 15 दिनों तक पंचायतों में किसानों को करेंगे जागरूक

    खामडीह में रजनीगंधा बस और पिकअप की टक्कर, पिकअप क्षतिग्रस्त

    नई करवट ले रही है भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति, अपनों के बीच खिंच गई तलवार, बढ़ गई तनातनी

    नई करवट ले रही है भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति, अपनों के बीच खिंच गई तलवार, बढ़ गई तनातनी

    मोहर्रम पर गढ़वा में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, मेराल में पूर्व मंत्री ने खेली लाठी तो कांडी में पारंपरिक खेल प्रतियोगिता ने बांधा समां

    मोहर्रम पर गढ़वा में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, मेराल में पूर्व मंत्री ने खेली लाठी तो कांडी में पारंपरिक खेल प्रतियोगिता ने बांधा समां

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    कस्तूरबा विद्यालय की घटना पर अभाविप ने जताई चिंता, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    कस्तूरबा विद्यालय की घटना पर अभाविप ने जताई चिंता, उच्चस्तरीय जांच की मांग
    error: Content is protected !!